27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस में ब्रिटेन से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन में रहना होगा, भारतीय कोरोना वैरिएंट से खतरा

फ्रांस सरकार ने बताया कि क्वारंटाइन की प्रक्रिया सात दिन की होगी, ब्रिटेन के अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोगों को अपना 48 घंटे पुराना कोरोना टेस्ट दिखाना होगा।

2 min read
Google source verification
france president Emmanuel Macron

france president Emmanuel Macron

पेरिस। फ्रांस ने बुधवार को ब्रिटेन से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन करने की घोषणा की। भारत में पाए जाने वाले कोरोना वायरस के वैरिएंट के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।

इससे पहले ऑस्ट्रिया ने मंगलवार को कहा था कि वह ब्रिटेन और जर्मनी से सीधी उड़ानों और पर्यटकों की यात्राओं पर प्रतिबंध लगा रहा है। बीते शुक्रवार को उसने कहा कि वह यूके से प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह के लिए क्वारंटाइन करेगा।

Read More: पाकिस्तान में विवादित विधेयक पेश, 18 साल वालों की नहीं हुई शादी तो माता-पिता पर लगेगा जुर्माना

क्वारंटाइन की व्यवस्था अनिवार्य होगी

फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल के अनुसार ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन की व्यवस्था अनिवार्य होगी। ये प्रक्रिया सात दिन की होगी। यूरोपीय मामलों से जुड़े फ्रांस के मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने ट्विटर पर कहा, बाहर से यहां आने वाले लोगों को कम से कम 48 घंटे पुराना एक कोविड-19 परीक्षण भी प्रस्तुत करना होगा। ये व्यवस्था सोमवार से लागू होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है, मगर दुनिया के सबसे तेज वैक्सीन लगाने वाले देश में अभी भी संक्रमण की दर कम है। बीते साल सितंबर माह के बाद से अस्पतालों में भर्ती COVID-19 रोगियों की संख्या अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है।

भारतीय कोरोना वैरिएंट तेजी से बढ़े

भारतीय कोरोना वैरिएंट बी.1.617 के मामले तेजी से बढ़े हैं। बीते गुरुवार तक 3,424 हो गए हैं। कम से कम 17 देशों में भारतीय वैरिएंट बढ़ा है। फ्रांसीसी सरकार की इस घोषणा से पर्यटन उद्योग को गहरा झटका लगा है। गर्मी के मौसम में यहां पर ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों की काफी अधिक संख्या होती है।

Read More: Dominica में पकड़ा गया लापता मेहुल चोकसी, जल्द भारत लाने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को झटका

पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि यह पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के गंभीर समस्या बन सकता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, किसी भी अन्य राष्ट्रीयता की तुलना में 2020 से पहले हर साल लगभग 13 मिलियन ब्रिटिश वासियों ने फ्रांस का दौरा किया है। ऐसे में इन नियमों से पर्यटकों की संख्या पर गहरा असर पड़ सकता है।

हालांकि ब्रिटिश पर्यटकों को 9 जून से बिना किसी प्रतिबंध के फ्रांस जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण का प्रमाण पत्र या एक कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।