
तुर्की से न्यूयार्क जा रही विमान में मची अफरातफरी, एक एयरहोस्टेस का पैर टूटा, 30 घायल
वाशिंगटन। रविवार को अमरीका के न्यूयार्क में उस वक्त हलचल मच गया जब तुर्की के इस्तांबुल से न्यूयॉर्क जा रही उड़ान को लैंड करने से कुछ देर पहले मौसम की विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ा। इस विषम परिस्थिति के कारण विमान के अंदर अफरातफरी मच गई जिसके कारण 30 लोग घायल हो गए। जेएफके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रशासन के अनुसार, टर्किश एयरलाइंस उड़ान संख्या 001 में शनिवार शाम 5.35 बजे लैंड करने से 45 मिनट पहले अफरातभरी मच गई। इधर स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एंड न्यूजर्सी के प्रवक्ता स्टीव कोलमैन के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में एक एयरहोस्टेस का पैर टूट गया। कोलमैन ने कहा है कि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने कहा कि पायलट ने आपातकाल की घोषणा की और बताया कि कई यात्री घायल हो गए हैं। बता दें कि आज ही इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हो गया जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई।
बीते दिन कोलंबिया में हुआ था विमान दुर्घटना
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही शनिवार की रात (लोकल समय) को अमरीका के कोलंबिया में एक विमान दुर्घटना हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। नागरिक सुरक्षा आपात सेवा ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी थी। ट्वीट में बताया गया था कि देश के मध्य पूर्व में द डगलस डीसी 3 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। आगे यह भी बताया गया था कि यह विमान उस वक्त दुर्घटना का शिकार हुआ जब यह सान जोश देल गुआवियारे और विल्लाविसेंसियो के बीच उड़ान पर था।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
11 Mar 2019 06:51 am
Published on:
11 Mar 2019 05:02 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
