9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्मनी के दो बार पर हुई गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

हथियारों से लैस अज्ञात हमलावर ने शहर के बारों पर गोलियां चलाईं। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
 Gun Firing in kota

कोटा में देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, इलाके में मचा हड़कम्प

बर्लिन। जर्मनी (Germany) के दो बारों में बुधवार देर रात गोलीबारी (Firing) कर घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जर्मनी की स्थानीय मीडिया के अनुसार हथियारों से लैस अज्ञात हमलावर ने शहर के बारों पर गोलियां चलाईं। यह घटना स्थानीय समय अनुसार रात 10 बजे के करीब हुई। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान अफरा—तफरी में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

FATF ने पाकिस्तान को दी नसीहत, आतंकी वित्तपोषण मामलों पर सख्ती दिखाए

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। जर्मन ब्रॉडकास्टर हेसेनशाउ के मुताबिक, हनाऊ के पास केसेल्ताद इलाके में बार पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी जगह पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले में आतंकवाद को लेकर भी जांच चल रही है।

गौरतलब है कि हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है। यहां की आबादी 1लाख से अधिक है। बताया जा रहा है कि हमलावर गोलीबारी करके मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी हेलीकॉप्टरों की मदद से पूरे इलाके की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।