scriptअमरीका: एयर चीफ मार्शल भदौरिया की मौजूदगी में पर्ल हार्बर सैन्य अड्डे पर फायरिंग, कई घायल | Gunmen attack at Pearl Harbour of US IAF chief RK Bhadauria was present | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: एयर चीफ मार्शल भदौरिया की मौजूदगी में पर्ल हार्बर सैन्य अड्डे पर फायरिंग, कई घायल

IAF चीफ भदौरिया और उनकी टीम घटनास्थल पर थे मौजूद
घटना में हुए घायलों में 2 की हालत बेहद गंभीर

Dec 05, 2019 / 02:00 pm

Shweta Singh

Pearl harbour attack

वाशिंगटन। अमरीका से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां के पर्ल हार्बर सैन्य बेस में बुधवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग घायल हैं और इनमें से 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हमलावर बंदूकधारी ने इस दौरान न सिर्फ फायरिंग की है, बल्कि पर्ल हार्बल नेवल शिपयार्ड को आग के हवाले भी कर दिया है। जिस वक्त यह हमला हुआ भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

https://twitter.com/ANI/status/1202429114000392192?ref_src=twsrc%5Etfw

IAF चीफ भदौरिया और उनकी टीम घटनास्थल पर थे मौजूद

न्यूज एजेंसी ANI ने इस बारे में जानकारी दी है। ऐसी खबर भी आ रही है कि बंदूकधारी ने हमले के बाद आत्महत्या कर ली। हमले के वक्त भारतीय IAF चीफ भदौरिया और उनकी टीम वहीं पर थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि ये सभी लोग सुरक्षित हैं।

हमलावर ने खुद को मारी गोली

अमरीकी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पर्ल हार्बर के सैन्य अड्डे पर बंदूकधारी ने गोली चलाई थी। मौके पर पहुंचते ही सुरक्षाबल बंदूकधारी को पकड़ने ही वाले थे, लेकिन तभी उसने खुद को गोली मार ली। इस हमले के बाद पर्ल हार्बर बंद कर दिया गया है। पर्ल हार्बर में काम करने वाले एक व्यक्ति, जिसने घटना को आंखो से देखा था उसने भी एक बयान दिया। उसके मुताबिक, कंप्यूटर पर काम करते हुए उसने गोली की आवाज सुनी। जब वह भागकर बाहर आया, तो देखा की तीन लोग घायल हालत में जमीन पर पड़े थे। शख्स का दावा है कि बंदूकधारी नौसेना की वर्दी में था।

https://twitter.com/hashtag/JBPHH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पर्ल हार्बर या ‘पर्ल बंदरगाह’ हवाई द्वीप में होनोलूलू से 10 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह संयुक्त राज्य अमरीका का प्रसिद्ध बंदरगाह और नौसैनिक अड्डा है।

Home / world / Miscellenous World / अमरीका: एयर चीफ मार्शल भदौरिया की मौजूदगी में पर्ल हार्बर सैन्य अड्डे पर फायरिंग, कई घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो