3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाउडी मोदी: ह्यूस्‍टन में भी नमो-नमो, जानें PM के भाषण की 10 अहम बातें

पीएम मोदी ने आतंकवाद के पूर्ण सफाए पर दिया जोर आतंकवाद को लेकर पाकिस्‍तान पर निशाना साधा एक देश एक कानून के तहत जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 को समाप्‍त कर दिया
3 min read
Google source verification
us-president-donald-trump-and-indian-prime-minister-narendra-modi.jpg

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में पहुंचे 50 हजार से अधिक भारतीय लोगों को संबोधित किया। अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद, भ्रष्‍टाचार, लालफीताशाही, जम्मू-कश्मीर,आर्थिक विकास, राष्‍ट्रीय सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर जोर दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्‍तान का नाम लिए बगैर उन्‍होंने पाकिस्‍तान पर जमकर निशाना साधा। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई पर जोर दिया। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद शांति बहाली के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी पीएम मोदी ने अपने भाषण में उल्लेख किया। इसके साथ ही जानिए ह्यूस्‍टन में पीएम मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें।

1. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को अब निर्णायक रूप देने की जरूरत है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए मोदी ने आतंक को पालने वाले देशों की जमकर आलोचना की। आतंकवाद को अपनी विदेश नीति का हिस्सा बनाने वाले देश आज विश्व के सामने बेपर्दा हो चुके हैं। मोदी ने कहा कि आतंकवाद की समस्या को लेकर भारत अब निर्णायक लड़ाई की तरफ बढ़ रहा है और बहुत जल्द इस चुनौती पर विजय प्राप्त कर लेगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने के लिए अमरीका और इजरायल की तारीफ की।

2. पीएम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं। विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा कद है। मैं, उनकी नेतृत्व क्षमता और अमरीका फर्स्‍ट की नीति की प्रशंसा करता हूं।

3. पीएम ने कहा कि 5 ट्रिलियन इकॉनमी के लिए न्यू इंडिया का सफर और प्रेसिडेंट ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका की इकोनॉमिक ग्रोथ को पंख लगा देंगे। भारत के तेज आर्थिक विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की औसत विकास दर 7.3 प्रतिशत रही है।

4. भ्रष्‍टाचार को काबू में करने के प्रयासों के तहत हमारी सरकार ने देश की लगभग 3.5 लाख फर्जी कंपनियों की पहचान करके उनका समाप्त किया गया है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति देकर अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाया गया है। सरकार ने उज्जवला योजना के तहत देश की बड़ी आबादी को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। टैक्स व्यवस्था को आसान करके सरकार ने लोगों की कठिनाई को दूर करने का प्रयास किया है।

5. भारत विश्व का एक विशाल लोकतांत्रिक देश है। देश की 17वीं लोकसभा चुनाव में करीब 61 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। इस बार के चुनाव में 18 करोड़ युवाओं ने पहली बार वोट किया। इस बार सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं। आज भारत का सबसे बड़ा नारा संकल्प से सिद्धि है और संकल्प न्यू इंडिया है।

6. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा एक भी भारतीय विकास से दूर रहे ये भी भारत को मंजूर नहीं है। हमने 70 साल से चले आ रहे आर्टिकल 370 और 35ए को समाप्त कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इसका फायदा आतंकवादी और अलगाववादी ताकतें उठा रही थीं।

7. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश में पहले से चले आ रहे टैक्स के जंजाल से लोगों को मुक्त कर दिया है। इस साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भारत खुले में शौचालय को हमेशा के लिए गुड बाय कह देगा। हम पुराने कानूनों और भष्‍टाचार को भी फेयरवेल दे रहे हैं।

8. आज भारत में राज्य और केंद्र सरकार की 10 हजार ऑनलाइन सेवा उपलब्ध हैं। एक दिन में करीब 50 लाख लोगों ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरा है। जो टैक्स रिफंड 1-2 महीने में आता था वह अब चुटकियों में आ जाता है। पहले 2-3 महीने में पासपोर्ट बनता था अब यह एक हफ्ते में घर पर आ जाता है।

9. हमारे लिए जितना ईज ऑफ डूईंग बिजनेस का महत्व है उतना ही ईज ऑफ लिविंग का भी है। अगर पूरी दुनिया में सबसे कम कीमत पर डाटा कहीं उपलब्ध है तो वो देश भारत है। भारत में आज एक जीबी डाटा की कीमत 25 सेंट के आसपास है।

10. पीएम ने कहा विविधता में एकता हमारी धरोहर है। हम जहां भी जाते हैं विविधता और लोकतंत्र के संस्कार ले जाते हैं। आज हम यहां एक नई हिस्ट्री और एक नई केमेस्ट्री बनते हुए देख रहे हैं। एनआरजी की एनर्जी भारत और अमरीका की बनती सिनर्जी की गवाह है। 130 करोड़ भारतीयों का ये सम्मान है।