करीब एक दशक पहले आतंकी 20 फुट ऊंची प्रतिमा के ऊपर चढ़े और उस पर विस्फोटक रख दिया था। इससे प्रतिमा का कुछ हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यहां तक की बुद्ध की प्रतिमा का चेहरा उसमें क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद से कुछ बुद्धजीवियों ने यहां के इतिहास को संरक्षित करना शुरू कर दिया। आतंकी पूरे शहर में तबाही मचाना चाहते थे। इससे बचने के लिए लोगों में जागरुकता लाना शुरू की। गौरतलब है कि स्वात में रहने वाले कई परिवार, जो इसके इतिहास के संबंध में जानकारी नहीं रखते हैं,उन्होंने भी 2007 में इस हमले की सराहना की थी और बुद्ध की प्रतिमा को इस्लाम विरोधी करार दिया था।