स्पष्ट रूप से अपनी बात कहते हुए कहते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत को अपनी प्रशासन की दक्षिण एशिया रणनीति के विपरीत वहां सेना भेजनी चाहिए। ट्रंप ने बोलते हुए कहा, “रूस वहां क्यों नहीं है? भारत क्यों नहीं है? पाकिस्तान वहां क्यों नहीं है।” राष्ट्रपति ने बयानबाजी करते हुए कहा कि अमरीका का वहां होना एक बड़ा मुद्दा बन रहा है। उन्होंने कहा कि अमरीका दूसरों से युद्ध लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया के नेताओं ने अफगान मुद्दे को हल करने में कोई रूचि नहीं दिखाई है। ट्रंप ने भारत पर तंज कस्ते हुए कहा कि अगर भारत अफगनिस्तान में कुछ भला करना चाहता है तो बेहतर है कि वह पहले अपनी सेना यहां उतारे। बता दें कि भारत ने 2001 के बाद से अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए 5 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं।इसके तहत वहां स्कूलों का पुनर्निर्माण, अस्पतालों का प्रबंधन, परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।