
वाशिंगटन। इमरान खान के कश्मीर राग को अमरीका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रींगला ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी पीएम जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाहट में अटपटे और आक्रामक बयान दे रहे हैं। अब श्रींगला ने इन्हीं बयानों का जवाब देते हुए कहा घाटी से आर्टिकल खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के रास्ते पर लौटने की सच्चाई से पाकिस्तान भौचक्का रह गया है और वह इसे पचा नहीं पा रहा है।
पाकिस्तान को कश्मीर में खुशहाली खल रही है
भारतीय राजदूत श्रींगला ने कहा दुनिया के हर कोने में किसी भी आतंकी हमलों में जिस देश का हाथ होने के सबूत मिलते हैं, उसे कश्मीर में खुशहाली की दस्तक खल रही है। आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमरीकी अखबार में कश्मीर पर एकपक्षीय और प्रलापपूर्ण लेख दिया था। इसका करारा जवाब देते हुए भारतीय राजदूत ने भी इसी अखबार में छपाए अपने लेख से दिया है। अपने आर्टिकल में उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपने नापाक फायदों और निजी स्वार्थ के चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की समृद्धि के रास्ते में रुकावटें पैदा कर रहा है।
पाकिस्तान अपने डर में कर रहा ऐसी हरकतें
आर्टिकल में लिखा गया है कि, 'पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है। इस कारण उनके देश में अलगाववाद को बढ़ने का खतरा है। अब दुनिया और अपने देश का इस बात से ध्यान बंटाने के लिए ही इमरान खान कश्मीर मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे हैं। पाकिस्तान आतंकवाद को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है। दुनिया भी इस बात से इत्तेफाक रखती है ओसामा बिन लादेन को अपने आखिरी पलों पाकिस्तान ने ही छिपा रखा था।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगाए रोक
श्रींगला ने अपने लेख में पाकिस्तान की ओर से बार-बार मिल रही परमाणु धमकी का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'बीते कुछ हफ्तों में दुनिया ने देखा है कि इमरान खान और उनके मंत्री भारत के कश्मीर पर फैसले को किस रूप में पेश कर रहे हैं। वो इतना बौखला गए हैं कि भारत के साथ परमाणु युद्ध की धमकी तक देने से बाज नहीं आ रहे।' श्रींगला ने एक तीखे कटाक्ष में कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पूरा हक है कि वो अपने देश की अर्थव्यवस्था चौपट करें, लेकिन उसके साथ ही अपने पड़ोसी देश को इसी तरह के नुकसान पहुंचाने की उनकी सनक पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रोक लगानी चाहिए।
Updated on:
20 Sept 2019 04:10 pm
Published on:
20 Sept 2019 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
