25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: भारतीयों में भी लोकप्रिय हैं पाकिस्तानी मूल के गृह मंत्री, स्वागत समारोह में जुटे सभी समुदाय

लंदन में कंजरवेटिव पार्टी ने दक्षिण एशिया के मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने कई समूह बना रखे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 17 Sep 2018, 9:15 AM IST

sajid javid

ब्रिटेन: भारतीयों में भी लोकप्रिय हैं पाकिस्तानी मूल के गृह मंत्री, स्वागत समारोह में जुटे सभी समुदाय

लंदन। लंदन में एशियाई मूल के गृह मंत्री साजिद जावेद के स्वागत में भारत और पाकिस्तान के लोग अपने मतभेद भूलकर साथ आए और उनका भव्य स्वागत किया। ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के गृह मंत्री साजिद जावेद का स्वागत करने के लिए आयोजित एक सभा में भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मूल के लोग एक साथ नजर आए।

2020 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में शिरकत करेंगे पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के ...

लंदन में जुटे दक्षिण एशियाई लोग

लंदन में कंजरवेटिव पार्टी ने दक्षिण एशिया के मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने कई समूह बना रखे हैं। इन समूहों में भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों के लिए अलग-अलग समूह हैं। वैसे तो इन समूहों के बीच आपस में बहुत से मतभेद देखे जाते हैं लेकिन एक एशियाई मंत्री के स्वागत के लिए इन समूहों ने अपने मतभेद भुला दिए और एक सुर में आवाज लगाते नजर आए।कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने पाकिस्तानी मूल के ब्रितानी गृहमंत्री जावेद की ऐतिहासिक नियुक्ति को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। साजिद जावेद ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि दक्षिण एशियाई देशों में मतभेद की खबरें बेबुनियाद हैं। हमारे सभी समुदाय एक बेहद अच्छे दोस्त की तरह साथ काम कर रहे है।

जन्मदिन विशेष: बचपन में पीएम मोदी रखते थे एक्टिंग और लिखने का शौक

कौन हैं साजिद जावेद

साजिद जावेद पाकिस्तानी मूल के निवासी हैं। जावेद एक पाकिस्तानी बस ड्राइवर के बेटे हैं। उनके पिता 1960 के दशक में ब्रिटेन आ गए थे। यहाँ से उनके परिवार ने तरक्की के। उनके परिवार का ट्रांसपोर्ट का एक बड़ा बिजनेस हैं। अंबर रूड के इस्तीफे के बाद इसी साल अप्रैल में उन्होंने ब्रिटेन के गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। गृह मंत्री जावेद ने मीडिया से बातचीत में कहा,"मेरे माता-पिता की बदौलत मैं यहां आपके सामने खड़ा हूं। हम इस देश का एक मुख्य हिस्सा हैं और ब्रिटिश समाज की एक अनिवार्य संपदा हैं।