
भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी।
वाशिंगटन। बुकर पुरस्कारों (Booker Prize) की सूची को तैयार हो चुकी है। इस सूची में भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी का नाम सामने आया है। दुबई में रहने वाली लेखिका का जन्म अमरीका में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 13 लेखकों की सूची को तैयार करने के लिए ब्रिटेन (Britain) और आयरलैंड (Ireland) में अक्टूबर 2019 से प्रकाशित 162 उपन्यासों का आकलन किया गया। इसमें से छह लेखकों के नाम की घोषणा सितंबर में होगी। वहीं नवंबर में पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस सूची में दो बार बुकर पुरस्कार विजेता रहीं हिलेरी मेंटल (Hilary Mantel) का नाम भी शामिल है।
असमान्य रिश्तों को बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया
मेंटल को ‘द मिरर एंड द लाइट’ के लिए और दोशी को उनके उपन्यास ‘बर्न्ट शुगर’( Burnt Sugar ) के नामित लिए किया गया है। चयन मंडल के अनुसार ‘दोशी ने मां-बेटी के जटिल और असमान्य रिश्तों को बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया है।’ भावनात्मक पहलू इसकी लोकप्रियता का कारण हैं।
‘गर्ल इन वाइट कॉटन’ का विमोचन
दोशी का कहना है कि पहले उपन्यास के बारे में लंबी यात्रा को वर्णित किया गया था। बीते साल भारत में उनकी किताब ‘गर्ल इन वाइट कॉटन’ का विमोचन हुआ था। ब्रिटेन में बीते गुरुवार को ‘बर्न्ट शुगर’ को सामने लाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोशी का कहना है कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि चयनकर्ताओं को किताब में कुछ अच्छा दिखा। दोशी ने कहा कि वह बहुत ही गर्व महसूस कर रही हैं।
गौरतलब है कि गल्प (फिक्शन) को लेकर बुकर पुरस्कार में किसी भी देश के लेखक हिस्सा ले सकते हैं। शर्त ये है कि किताब अंग्रेजी में होनी चाहिए। इसका प्रकाशन ब्रिटेन या आयरलैंड होना अनिवार्य है। अंतिम सूची में छह किताबें होती हैं। ये घाषणा 15 सितंबर तक होगी।
साल 2019 का बुकर पुरस्कार संयुक्त रूप से दो लेखिकाओं मार्गरेट एटवुड और बर्नार्डिन एवरिस्टो को मिला था। भारतीय लेखकों में सलमान रुश्दी, अरुंधति रॉय, किरन देसाई और अरविंद अडिगा यह यह गरीमा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है।
Updated on:
29 Jul 2020 06:36 pm
Published on:
29 Jul 2020 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
