ग्रीन कार्ड धारकों को अमरीका में वैध रूप से स्थाई निवास मिल जाता है,यह अमेरिकी नागरिकता पाने का पहला कदम है। अमेरिका में बसने की इच्छा रखने वालों में दूसरे पायदान पर चीनी नागरिक हैं। इनकी संख्या 67,031 है। जो अवसरों और उपलब्धियों से भरा देश माना जाता रहा है। यही नहीं, इसी जून माह में अमेरिका उन लाखों भारतीय महिलाओं को भी वापस भेज सकता है, जिनके जीवनसाथी वहां पहले से ही नौकरियों में हैं। दरअसल ट्रंप-प्रशासन एच-1 बी वीजा के उस प्रावधान को रद कर सकता है, जिसके तहत पति व पत्नी, दोनों अमेरिका में रहकर नौकरी कर सकते थे।