2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

130 यात्रियों का सामान लिए बगैर उड़ा विमान, एयरपोर्ट पर परेशान हुए या​त्री

इंडिगो फ्लाइट 6E 11 यात्रियों को लेकर इस्तांबुल पहुंची थी एयरलाइंस की इस हरकत से यात्री बेहद नाराज हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 16, 2019

flight ticket prices

flight ticket prices

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की भूल का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। यात्री जब अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे तो उन्हें पता चला की उनका सामान दिल्ली में ही छूट गया है। यह फ्लाइट 130 यात्रियों को लेकर इंस्तांबुल जा रही थी। सभी इस्तांबुल के एयरपोर्ट पर उतर गए थे कि तभी सूचना मिली उनका सामान दिल्ली ही छूट गया है। यह सुनकर यात्रियों के होश उड़ गए। फ्लाइट 6E 11 यात्रियों को लेकर इस्तांबुल पहुंची तो पता चला कि उसके स्टाफ सभी यात्रियों का सामान लोड करना ही भूल गए और फ्लाइट बिना सामान लिए उड़ गई। एयरलाइंस की इस हरकत से यात्री बेहद नाराज हैं।

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत की तस्वीरें लीं, गहरी साजिश का अंदेशा

एक यात्री ने टि्वटर पर बताया कि इस्तांबुल पहुंचने के बाद एयरलाइंस ने उन्हें एक पत्र थमाया, जिसमें सामान छूट जाने की बात कही गई थी। पत्र में खेद जताते हुए सामान जल्द लौटाने की बात कही गई। एक यात्री ने लिखा कि एक साथ सभी लोगों का सामान छूट जाना सोचने वाली बात है।

एक अन्य यात्री ने टि्वटर पर लिखा कि सामान में मेरे पिता जी की कुछ जरूरी दवाएं थीं। वे डायबिटिज के मरीज हैं जिन्हें हर दिन दवा देने होती है। इस फ्लाइट में कुछ अलल-अलग देशों के लिए उड़ान भरने वाले यात्री भी थे। उनके यह मुसीबत भरा पल था। इस पर एक यात्री ने टि्वटर पर बताया कि परेशानी तो काफी हुई लेकिन इस्तांबुल एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कर्मचारियों ने काफी सहयोग किया। उनका कहना है कि एक-एक यात्री का सामान पहचान कर उन तक पहुंचा दिया जाएगा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader