7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन के लिए रवाना हुए इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता, जांच में जुटी फ्रेंच पुलिस

इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई (64) के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने से पहले मेंग होंगवेई चीन के लिए रवाना हुए थे।

2 min read
Google source verification
news

चीन के लिए रवाना हुए इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता, जांच में जुटी फ्रेंच पुलिस

मॉस्को। इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई (64) के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने से पहले मेंग होंगवेई चीन के लिए रवाना हुए थे। मेंग के गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद फ्रांस सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मंगे की पत्नी ने जानकारी दी है कि उनकी पति से आखिरी मुलाकात एक एक सप्ताह पहले हुई थी। आपको बता दें कि इंटरपोल का हेड क्वार्टर फ्रांस के लियॉन शहर में है। यहीं पर वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। मेंग ने चीन की राजनीति में काफी समय देने के बाद दो साल पहले इंटरपोल के अध्यक्ष का पद संभाला था। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इंटरपोल दुनियाभर में अपराध से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। ऐसे में इंटरपोल के अध्यक्ष का चीनी यात्रा के दौरान गायब होना बड़े मायने रखता है।

आपको बता दें कि चीन के 95 साल के इतिहास में मेंग पहले ऐसे नागरिक हैं, जो इंटरपोल के अध्यक्ष बने। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेंग 29 सितंबर को चाइन के लिए रवाना हुए थे। फ्रेंच पुलिस के अनुसार इस बीच उनके परिवार ने मेंग से कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। मेंग 2016 में इंटरपोल के अध्यक्ष चुने गए थे। इंटरपोल दुनिया पर भर में बड़े मामलों में जांच के दौरान ग्लोबल पुलिस की मदद करता है।

इंटरपोल के अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूर्व मेंग होंगेवे चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मामलों के उपमंत्री थे। होंगवे इस पद पर पहुंचने वाले पहले चीनी अधिकारी हैं। उन्होंने फ्रांस के मिरेली बालैस्ट्राजी की जगह ली थी। नवंबर 2016 में इंडोनेशिया के बाली में इंटरपोल की 85वीं आमसभा में होंगेवे इस पर के लिए निर्वाचित हुए थे।

क्या है इंटरपोल

इंटरपोल (द इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस आॅर्गनाइजेशन) 192 सदस्य देशों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना के पीछे मुख्य उद्येश्य दुनिया की पुलिस को इतना सक्षम बनाना है कि पूरी दुनिया रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन सके।इसकी स्थापना 1923 में हुई। 1956 में इसे इंटरपोल कहा गया। इसका मुख्यालय फ्रांस के लियोन में है। यह अपनी विशेषज्ञता और क्षमताओं का इस्तेमाल आतंक से निपटने, साइबर और संगठित अपराध से निपटने में करता है।