4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स स्लेव बनने से इनकार पर आईएस ने 250 लड़कियों को मारा

IS ने लड़कियों के सामने आतंकियों से अस्थाई शादी का प्रस्ताव रखा था, जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Apr 22, 2016

sex slaves

sex slaves

लंदन। आतंकी संगठन आईएस का फिर से खूंखार चेहरा दिखा है। इस संगठन ने कथित रूप से उन 250 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया, जिन्होंने सेक्स स्लेव बनने से मना कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि आईएस ने लड़कियों के सामने आतंकियों से अस्थाई शादी का प्रस्ताव रखा था। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इतना ही नहीं कई मामलों में तो उनके परिजनों को भी मार दिया गया।

कुर्दिश डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता सैद मामुजिनी ने कहा कि आईएस ने मोसुल शहर पर कब्जा कर लड़कियों को अगवा करना शुरु कर दिया। इसके बाद उन्हें आतंकवादियों से शादी करने पर मजबूर किया गया। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक आईएस अब तक 250 लड़कियों को मार चुका है।

ये पहली बार नहीं जब आईएस का क्रूर चेहरा सामने आया है। इससे पहले भी आईएस के चंगुल से छूटकर आई लड़कियों ने आपबीती सुनाई कि किस तरह उन्हें सेक्स स्लेव बनने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्हें बेचा जाता है, तोहफे में एक-दूसरे को दिया जाता है और विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा जाता है। वहीं आईएस गुलामों को बेरहमी से मारने के लिए कुख्यात है। इतना ही नहीं वह मौत के वीडियो बनाकर भी खुद का प्रचार करता है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader