6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस्लामिक स्टेट ने छोटे बच्चे से करवाया क्रुरता का ऐसा काम, जारी किया नया वीडियो

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बंधक का हाथ काटने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। यह बच्चा ही इस शख्स को पकड़ कर ले जाता दिखाई देता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 29 Nov 2017, 8:43 PM IST

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे क्रुर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक अमेरिकी जासूस को हाथ काटते दिखाया है। जिसमें ये लोग निर्दोष लोगों के सिर और जासूसी करने वालों के मौत के घाट उतारने की धमकी दे रहे हैं।

इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा भी दिखाई दे रहा है। जिसके मुंह पर नकाब है लेकिन हाथों में आईएसआईएस का झंडा लिए हुए है। इस वीडियो एक व्यक्ति के दोनों हाथों को दो पेड़ों से बांधकर उसके हाथ काटते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जासूसी करने वालों के सिर काटने की धमकी भी दे रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बंधक का हाथ काटने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। यह बच्चा ही इस शख्स को पकड़ कर ले जाता दिखाई देता है।

इस्लामिक स्टेट के इस नए वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि बंधक व्यक्ति एक अमेरिकी जासूस था। आतंकी संगठन आईएस द्वारा जारी किए गए, 8 मिनट का यह वीडियो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हिस्सों में फैले एक पहाड़ी सीमा क्षेत्र खोरासन प्रांत का बताया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात ये कि इस्लामिक स्टेट का यह कोई पहला वीडियो नहीं है। वे इस तरह के कई वीडियो जारी कर चुका है। जिसमें इस्लामिक स्टेट द्वारा बार-बार दावा किया जाता है मारे जाने वाले लोग जासूस होते हैं।

खत्म हो रहा है आईएसआईएस का खौफ

अब इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों पर रूस द्वारा लगातार बमों की वर्षा की जा रही है। दरअसल पिछले दिनों ही पूर्वी सीरिया के डेर-अर-जौर प्रांत में रविवार को रूस के छह लंबी दूरी के टीयू-22एम3 बमवर्षक विमानों ने इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले किए। रूसी क्षेत्र से उड़ान भरने वाले इन बमवर्षकों ने यूफ्रेटस घाटी में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक पश्चिमी सीरिया के खेमेमिम सैन्यअड्डे में तैनात एसयू-30एमएस और एसयू-35एस ने भी इन बमवर्षकों ने भी रूसी बमवर्षक विमानों के साथ इस मिशन में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि रूसी सेना ने नवंबर की शुरुआत से ही सीरिया में आतंकवादियों को निशाना बनाकर दर्जनभर हमले किए हैं।