
नई दिल्ली। महान लेखक विलियम शेक्सपियर ने एक बार कहा था 'नाम में क्या रखा है'। इस बात से शेक्सपियर का कहना था कि अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो सब कुछ अच्छा होगा, यानि आपको लोग आपके काम से जानेंगे न कि नाम से। लेकिन एक शख्स ने उनकी इस बात को गलत साबित कर दिया। अगर आज शेक्सपियर जिंदा होते तो यह बात कभी नहीं बोलते। वह इसलिए क्योंकि इंडोनेशिया के इस शख्स ने सभी लोगों को शेक्सपियर के कथन पर सोचने को मजबूर कर दिया है।
इंडोनेशिया के एक 22 साल के इस शख्स के अजीबोगरीब नाम ने उसकी किस्मत बदल दी। किस्सा इतना मजेदार है कि आप भी सुनेंगे तो अपनी हसीं नहीं रोक पाएंगे। दरअसल इस शख्स के अजीबोगरीब नाम की वजह से न केवल उसका चालान कटने से बचा, बल्कि उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में नौकरी भी मिल गई। रह गए ना हैरान... अब पूरा किस्सा सुनिए दरअसल, पोलिसी नाम के इस युवा को पुलिस ने पकड़ लिया था क्योंकि वह बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था। लेकिन जैसे ही ट्रैफ़िक पुलिस को पता चला कि उसका नाम पोलिसी है, तो वे काफ़ी हैरान हुए क्योंकि इंडोनेशियन भाषा में पोलिसी का नाम पुलिस होता है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों पोलिसी और ट्रैफ़िक पुलिस की बातचीत का वीडियो वायरल भी हो रहा है। वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि पोलिसी की फ़रियाद पर पुलिस वालों ने न केवल उसके जुर्माने को माफ़ किया, बल्कि उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक जॉब भी ऑफ़र की। बता दें कि सोमवार से पोलिसी ने अपनी नई नौकरी पर जाना शुरू भी कर दिया है। पोलिसी अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट्स में लोकल पुलिस की मदद करता है। अब वह आधिकारिक तौर पर स्थानीय कर्मचारी बन चुका है।
बता दें कि इंडोनेशिया में कई लोग अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। पोलिसी भी उनमें से एक है। पोलिसी नाम का यह शख्स इंडोनेशिया के पसुरुन शहर का रहने वाला है। वह पहले एक कंस्ट्रक्शन कर्मचारी था। इसके अलावा अपने परिवार का इकलौता शख्स है जो कमाता है। पूरा घर उस की ही कमाई पर चल रहा है।
Published on:
24 Nov 2017 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
