
टाइम मैगजीन ने जमाल खशोगी को 'पर्सन ऑफ द ईयर 2018' के लिए चुना
तुर्की के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। अब उनकी हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसे तुर्की के एक टीवी चैनल ने जारी किया है। इसमें तीन लोग बैग में कुछ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि बैग में खशोगी के शव के टुकड़े थे। गौर हो, 2 अक्टूबर को इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- टीवी पर यह फुटेज रात को जारी किए गए। इसमें दिखाई दे रहा है कि इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास में तैनात राजदूत के घर से तीन लोग 5 सूटकेस और 2 बड़े काले बैग ले जा रहे हैं। राजदूत का घर सऊदी दूतावास के नजदीक है। इसी जगह पर खशोगी की हत्या हुई थी।
कौन से खशोगी?
खशोगी तुर्की में रहने वाली अपनी मंगेतर हेटिस सेंगीज से निकाह करने वाले थे। इसकी आज्ञा लेने के लिए वह 2 अक्टूबर को दस्तावेज लेने इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के दूतावास गए थे, किंतु इसके बाद वे बाहर नहीं आए।
वे सऊदी अरब के नागरिक थे और वॉशिंगटन पोस्ट के लिए लिखते थे। सऊदी के शाही परिवार से उनके अच्छे रिश्ते थे। किंतु बीते कुछ महीनों से वे प्रिंस सलमान के खिलाफ लिख रहे थे। खशोगी के लापता होने के बाद सऊदी अरब ने पहली बार 20 अक्टूबर को पत्रकार की हत्या होने की बात मान ली थी।
2 अक्टूबर से सऊदी के अधिकारी बार-बार दावा कर रहे थे कि खशोगी दूतावास से सही-सलामत बाहर निकले थे। यहां तक कि उनके दूतावास से बाहर आने और सड़कों घूमते हुए की तस्वीरें भी सामने आई थीं। हत्या कबूलने के बाद सऊदी अरब की सरकार ने कहा था कि शुरुआती जांच के बाद पांच उच्च अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया और 18 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Updated on:
01 Jan 2019 05:48 pm
Published on:
01 Jan 2019 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
