एमबीसी टेलीविजन चैनल द्वारा इस हफ्ते जारी एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 78 प्रतिशत से अधिक दक्षिण कोरियाई लोग अब किम जोंग को भरोसेमंद मानते हैं। 60 प्रतिशत ने कहा कि किम जोंग भरोसेमंद हैं, जबकि 17 प्रतिशत ने उन्हें अधिक भरोसेमंद माना है। यह गैलप कोरिया चुनाव 13 और 15 मार्च के बीच आयोजित किया गया था। इसमें 1003 दक्षिण कोरियाई लोगों ने टेलीफोन पर वोटिंग की थी। इन सर्वेक्षणों में चौकाने वाली बात यह रही कि 67 प्रतिशत दक्षिण कोरयाई लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नकारात्मक रैंकिंग दी। 64 प्रतिशत लोगों ने यह विचार किया कि उत्तरी कोरिया कभी भी अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ देगा।