13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kyrgyzstan में अशांति जारी, राष्ट्रपति ने दिए इमरजेंसी लागू करने के आदेश

Highlights किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में अशांति जारी, राष्ट्रपति ने दिए इमरजेंसी लागू करने के आदेश। आपातकाल की स्थिति का ऐलान कर सैनिकों की तैनाती के आदेश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Oct 10, 2020

kyrgyzstan protest

किर्गिस्तान में हिंसा जारी।

बिश्केक। किर्गिस्तान में लगातार आक्रामक आंदोलनों के कारण यहां पर आपातकाल घोषित कर दिया गया है। कीर्गीज के राष्ट्रपति सोरांबाई जेनेबकोव (Kyrgyz President Sooronbai Jeenbekov) ने ये आदेश दिए हैं।

Joe Biden का ट्रंप पर हमला, कहा- हर पल जनता को नीचा दिखाने वाले अमरीकी राष्ट्रपति

उन्होंने राजधानी बिश्केक (Bishkek) में आपातकाल (state of emergency) की स्थिति का ऐलान कर सैनिकों की तैनाती के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के समर्थक बीते चुनाव के परिणामों के बाद सड़कों पर उतर आए हैं।

राजधानी में एक मीडियाकर्मी ने गोलियों की आवाज सुनी और प्रतिद्वंद्वी समूहों के सदस्यों को हाथापाई करते हुए भी देखा है। प्रदर्शनकारी एक दूसरे पर पत्थर और बोतलें फेंकते और हाथापाई करते दिखाई दिए। कुछ लोग शांति बनाए रखने की कोशिश में थे।

सुरक्षा के इंतजाम बहुत सख्त

जेनेबकोव के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार तुरंत आपातकाल लगाने की बात कही गई। देश में कर्फ्यू का पालन सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। सुरक्षा के चाक-चौबंद बहुत ही ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं।

Afghanistan: हेरात-कंधार हाइवे पर बड़ा धमाका, दो की मौत, दस से अधिक घायल

कर्फ्यू के आदेश शुक्रवार को आठ बजे सुबह से लागू कर दिए गए हैं। इसे 21 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक लागू करने को कहा है। राष्ट्रपति कार्यालय के आदेश में यह नहीं कहा गया है कि देश में कर्फ्यू के लिए कितने पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। हालांकि सेना भी हिंसा को रोकने के लिए लगाई गई है। वाहनों का इस्तेमाल करने और जगह-जगह चेकनाका लगाने के आदेश दिए हैं। इस तरह से दंगों को रोकने की तैयारी की गई है।