
लीबिया संकट: त्रिपोली के पास सरकार और विद्रोहियों के बीच लड़ाई में 21 की मौत, दर्जनों घायल
त्रिपोली। लीबिया में विद्रोहियों और सरकार के बीच चल रहे संघर्ष रविवार को और तेज हो गया। विद्रोही खलीफा हफ्तार के लड़ाकों ने राजधानी त्रिपोली के पास हवाई हमला शुरू कर दिया जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने दो घंटे के लिए अपील की ताकि घायलों और हताहत हुए नागरिकों को बाहर निकाला जा सके, लेकिन इसके बावजूद संघर्ष जारी है। माना जा रहा है कि लीबिया की सरकार को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन प्राप्त है।
राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने को विद्रोही आगे बढ़े
जनरल खलीफा हाफर के नेतृत्व में विद्रोही सेनाएं राजधानी त्रिपोली को कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ गई हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री फायेज अल-सिराज ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर त्रिपोली को बचाएंगे। उन्होंने जनरल खलीफा हापर पर तख्तापलट का आरोप लगाया है। इधर जनरल खलीफा हापर ने कहा है कि इस संघर्ष में उन्होंने अपने 14 लड़ाके खोए हैं। इन सबके बीच लीबिया में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था व को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों ने वहां से कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है। इधर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि 15 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शांति सैनिकों की पूरी टुकड़ी को त्रिपोली से हटा दिया गया है क्योंकि "लीबिया में स्थिति अचानक बिगड़ गई है। बता दें कि जब 2011 में लंबे समय तक शासक रहे मुअम्मर गद्दाफी को पद से हटाकर मार दिया गया था, तब से लीबिया में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक घटनाओं को दौर जारी है। जनरल हाफर की लीबिया की राष्ट्रीय सेना (LNA) की सेनाएं गुरुवार से ही शहर के दक्षिण और पश्चिम में बहुस्तरीय हमले कर रही है। हालांकि जनरल हाफर का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार (GNA) के शनिवार को हवाई हमले के एक दिन बाद उसने अपना पहला हवाई हमला किया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .
Published on:
08 Apr 2019 03:17 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
