फ्रैंक को 20 डॉलर देने से पहले माइल्स ने एक छोटी सी पर्ची में अपने दिल की बात कही। माइल्स ने लिखा कि, ''प्रिय फौजी, मेरे पिता एक फौजी थे। लेकिन अब वे स्वर्ग में हैं। यहां आते वक्त ये 20 डॉलर मुझे पार्किंग लॉट में मिले थे। आज आपका अच्छा दिन है, आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। माइल्स ऐकर्ट।'' पिता को याद करते हुए माइल्स ने अनुरोध किया कि लंच के बाद वे पिता से मिलने के लिए कब्रिस्तान जाएं। माइल्स की मां टिफनी ने बताया कि वह अपने पिता को देखना चाहता था लेकिन माइल्स वहां अकेला ही जाना चाहता था।