21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माली: गश्ती दल पर बड़ा आतंकी हमला, 24 जवानों की मौत, 17 आतंकी भी ढेर

माली सेना ने आधिकारिक ट्वीट में की हमले की पुष्टि 100 से अधिक संदिग्ध नाइजीरियाई बल की हिरासत में

less than 1 minute read
Google source verification
mali army

बामाको। पश्चिम अफ्रीकी देश माली से एक बड़ी खबर आ रही है। माली और नाइजर सीमा क्षेत्र में सेना पर एक बड़ा हमला हुआ है। इस सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान गश्त दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस दौरान 24 जवानों की जान गई है। इसके साथ ही 29 घायल भी हुए हैं। इस हमले की पुष्टि माली सेना ने की है।

ट्विटर पर माली सुरक्षाबलों ने दी जानकारी

एक आधिकारिक ट्वीट में माली सुरक्षाबलों ने यह जानकारी दी। पोस्ट में बताया कि नाइजर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों का पीछा करने के लिए टोंगो टोंगो नाम से एक द्विपक्षीय ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी अभियान के तहत सोमवार को गश्त लगाने गए जवानों पर हमला हुआ। इसमें 24 जवान मारे गए और 29 घायल हो गए।

17 आतंकी भी ठिकाने लगाए गए

हालांकि, इस अभियान के दौरान 17 आतंकी भी ठिकाने लगाए गए हैं। इसके अलावा नाइजीरियाई बल तिलोई में 100 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा है। इन आतंकियों के 70 मोटरसाइकिलों को भी नष्ट कर दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि मारे गए आतंकवादी किस संगठन से संबंधित थे। आपको बता दें कि ये हमल कुछ हफ्ते हुए बर्बरतापूर्ण हुए हादसे के बाद हुआ, जिसमें सेना के 54 जवान मारे गए थे।