
नई दिल्ली। अगर आपको टायलेट जाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करने की आदत है तो अब बदल दीजिए। चीन में एक शख्स पॉटी पॉट पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी चक्कर में वो आधा घंटा पॉट पर बैठा रह गया। काफी देर बाद जैसे ही वो उठा उसके पीछे से मांस का एक टुकड़ा लटक गया।

रात में आनन फानन पूरा परिवार उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। जहां पता चला कि पीछे लटकने वाला टुकड़ा कुछ और नहीं बल्कि उसकी आंत का सबसे छोटा हिस्सा है। जिसे रेक्टम कहा जाता है।

डॉक्टर्स ने बताया कि शख्स एक ही पोजिशन में बहुत देर तक बैठा था, जिसकी वजह से आंत का टुकड़ा धीरे धीरे अगल होने लगा और कुछ ही देर में वो बाहर लटक गया। पीड़ित ने बताया कि उसे इस तरह की समस्या बचपन में भी थी लेकिन उसने कोई इलाज नहीं करवाया।

डॉक्टरों की टीम ने जब लटक रहे टुकड़े को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला तो उसकी लंबाई तकरीबन आधा फुट थी। मेडिकल की भाषा में इस बीमारी को रेक्टल प्रोलेप्स कहा जाता है। फिलहाल शख्स का इलाज ग्वांगडॉन्ग में चल रहा है।