17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री लंका के PM समेत कई अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों ने दी भारतवासियों को दिवाली की बधाई

दीपावाली केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के और भी जगहों पर मनाया जाता है श्री लंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर लोगों को इस पावन पर्व की बधाई भी दी है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Nov 14, 2020

1_14.jpg

श्री लंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे

नई दिल्ली। दीपावली हिंदू त्योहारों में से एक है और इसे 5 दिनों की अवधि में मनाया जाता है। यह कार्तिक महीने के 15 वें दिन मनाया जाता है और हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार इस महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। इस साल, दिवाली आज यानी 14 नवंबर को मनाई जा रही है।

इस त्योहार की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के और भी जगहों पर मनाया जाता है। श्रीलंकाई तमिल भी पारंपरिक रीति रिवाज से दिवाली मनाते हैं। यहां के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर लोगों को इस पावन पर्व की बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा कि लंका समेत दुनिया भर में प्रकाशोत्सव मना रहे हैं। इस खुशी के मौके पर एक दीपक जलाना, अंधकार पर प्रकाश की आध्यात्मिक जीत, बुराई पर अच्छाई, और अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक है। सुखी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण दीपावली हो।

राजपक्षे के अलावा भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने एक वीडियो साझा करके लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। वहीं भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जोहन्नेस लिंडनेर ने भी लोगों को दीपावली की बधाई दी है।