13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकांत की तलाश में टापू को ही बना लिया था अपना घर, अब जीता है डर के साए में

माउरो मोरांडी नाम का शख्स इस सूनसान टापू पर अकेले रहते हैं

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Mar 29, 2018

Mauro

नई दिल्ली। दुनिया में कोई इंसान अकेले नहीं रहना चाहता है। हर किसी को किसी न किसी के साथ की जरूरत पड़ती है। कभी-कभार रोजमर्रा की भागदौड़ से बचने के लिए और तनाव से भरे मन को हल्का करने के लिए हम अकेले रहना चाहते हैं, लेकिन वो भी एक सीमित समय के लिए।

सालों साल दुनिया की भाग-दौड़ से दूर बिल्कुल अकेले कोई नहीं रह सकता। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसके लिए ऐसा करना कतई संभव नहीं, लेकिन एक ऐसा शख्स है, जो पिछले 29 सालों से एक सूनसान टापू पर अकेले रह रहा है। ये बात सूनने में भले ही अजीब लगे लेकिन ये बिल्कुल सच है। चलिए इस बारे में पूरी बात आपको बताते हैं।

इटली के रहने वाले इस शख्स का नाम माउरो मोरांडी है। माउरो साल 1989 में Isle of Budelli. नामक द्वीप पर अकेले आए थे। तब से माउरो इसी द्वीप पर रहने लगे। साल में एक या दो बार वो अपने परिवार से मिलने के लिए जाते थे लेकिन फिर वापस यहीं आ जाते थे। माउरो की गर्लफ्रेंड के अलावा उससे इस द्वीप पर मिलने कोई नहीं आता था। तीन साल पहले ब्रेकअप हो जाने के कारण उसकी गर्लफ्रेंड का भी यहां आना बंद हो गया।

माउरो से जब इसकी वजह के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कई साल पहले वो इस द्वीप पर एकांत की तलाश में आए थे, लेकिन फिर उनका यहां से जाने का दिल ही नहीं किया। यहां उन्हें सिर्फ किताबों का साथ है। किताबें पढ़कर ही वो यहां अपना खाली समय व्यतीत करते हैं। इसके अलावा माउरो को फोटोग्राफी का भी शौक है। साल में एक बार जब माउरो घर जाते हैं तो खाने-पीने की चीजों को इकट्ठा ले आते हैं, लेकिन माउरो को अभी एक डर सता रहा है और वो ये कि उनसे उनका ये टापू छिन जाएगा।

दरअसल इटली सरकार ने इस टापू को La Maddalena National Park का हिस्सा बना दिया है जिसके तहत अब जल्द ही यहां पर्यटकों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसी के चलते यहां सरकार की ओर से वाईफाई की सुविधा भी शुरू की गई है। इसी के जरिए माउरो सोशल साइट्स पर इस टापू की तस्वीरें सांझा करते है। सोशल मीडिया में आने के बाद माउरो काफी मशहूर भी हो गए हैं।