16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक समय डोनाल्ड ट्रंप को अपना फोन नंबर भी नहीं देना चाहती थीं मेलानिया

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी होने की वजह से मेलानिया को अमरीका की प्रथम महिला होने का दर्जा मिला हुआ है। वे बहुत छोटी उम्र से मॉडलिंग करती आई हैं।

2 min read
Google source verification
Donald Trump,Melania Trump,

Melania Trump

लोग मेलानिया की खूबसूरती के दीवाने हैं। जब डोनाल्ड उनसे मिले, तब मार्ला मेपल्स उनकी पत्नी थीं, जिनसे वे अलग रह रहे थे। मेलानिया से उनकी शादी साल 2005 में हुई। हाल ही में एक प्राइवेट लैंग्वेज स्कूल ने अपने मार्केटिंग अभियान के तहत अपने बिलबोर्ड में उनकी तस्वीर का प्रयोग कर लिया था। उसमें लिखा था- कल्पना करें कि थोड़ी-सी अंग्रेजी जान कर ही आप कितना आगे जा सकते हैं। मेलानिया ने इस पर आपत्ति जताई और कानूनी दखल के बाद उनकी तस्वीर हटा ली गई।

एक फोटो शूट से हुईं प्रसिद्ध
16-17 साल की उम्र में ही मेलानिया ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। वे अमेरिका की ऐसी पहली प्रथम महिला हैं, जिन्होंने न्यूड फोटोशूट कराया है। फ्रेंच भाषा की एक मेंस मैग्जीन के लिए उन्होंने यह फोटोशूट कराया था। इसकी वजह से भी वह खूब चर्चा में आई थीं। अपनी शादी में उन्होंने दो लाख डॉलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे बनाने में 550 घंटे का समय लगा था। उनकी शादी का केक 3000 गुलाबों से सजा हुआ था।

ट्रंप को काफी मनना पड़ा
मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। उनसे उनकी मुलाकात 1998 में न्यूयार्क में चल रहे फैशन वीक में हुई थी। शुरुआत में मेलानिया ने उन्हें अपना फोन नंबर तक देने से मना कर दिया था। बाद में डोनाल्ड ने उन्हें किसी तरह मनाया। बात थोड़ी आगे बढ़ी, पर फिर मेलानिया ने उनसे दूरी बना ली। कुछ समय बाद एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ने उनके साथ अपने रिश्ते को स्वीकारा।

आती हैं पांच भाषाएं
मेलानिया यूगोस्लोवाकिया में पली और बढ़ीं। उनके बारे में एक खास बात यह है कि वे पांच भाषाएं स्लोवेनियन, अंग्रेजी, फ्रेंच, सर्बियन और जर्मन बोल सकती हैं। शादी के बाद उन्हें अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिला और वे यहां की स्थायी नागरिक बनीं। शादी से पहले उनका पूरा नाम मेलानिया नॉस था। वे डोनाल्ड की पहली पत्नी इवाना के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से 7-8 साल छोटी हैं।

पति के लिए प्रचार किया
ट्रंप के साथ रिफॉर्म पार्टी प्रेसिडेंशियल नॉमिनेशन में मेलेनिया उनका प्रचार करती नजर आई थीं। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में मेलेनिया ने उनके लिए प्रचार करते समय कहा था कि उन्होंने डोनाल्ड को यह चुनाव लडऩे के लिए प्रेरित किया। 2006 में दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम बैरन विलियम ट्रंप है। वे एक जूलरी शो को होस्ट भी करती थीं।