25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत और क्रोएशिया के बीच कई समझौतों पर दस्तखत, राष्ट्रपति कोविंद को मिला ग्रैंड स्टार मेडल

भारत और क्रोएशिया के संबंधों की नई परिभाषा दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर राष्ट्रपति कोविंद को "ग्रैंड टोम ऑर्डर ऑफ किंग टॉम एंड ग्रैंड स्टार'' अवार्ड

less than 1 minute read
Google source verification
MoUs signed between India and Croatia

भारत और क्रोएशिया के बीच कई समझौतों पर दस्तखत, राष्ट्रपति कोविंद को मिला ग्रैंड स्टार मेडल

जागरेब। भारत और क्रोएशिया के संबंधों को एक नया मुकाम हासिल हुआ हैं। मंगलवार को भारत और क्रोएशिया के बीच कई समझौतों पर दस्तखत हुए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और क्रोएशियाई राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर किटरोविक की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यही नहीं, क्रोएशिया ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को दोनों देशों के आपसी संबंधों के विकास और असाधारण सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया। क्रोएशिया के राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर किटरोविक ने राष्ट्रपति कोविंद को "ग्रैंड टोम ऑर्डर ऑफ किंग टॉम ऐंड विद सैश एंड ग्रैंड स्टार'' से सम्मनित किया।

आपसी संबंधों को मिला नया मुकाम

राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नया मुकाम हासिल हुआ हैं। बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की तीन देशों की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में, राष्ट्रपति कोविंद क्रोएशिया की राजधानी जागरेब पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय में सचिव विजय ठाकुर सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद अपने क्रोएशियाई समकक्ष और क्रोएशिया के प्रधान मंत्री से मिलेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत और क्रोएशिया में विभिन्न क्षेत्रों में आगे निवेश की गुंजाइश है। राष्ट्रपति कोविंद की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी। इसके बाद राष्ट्रपति बोलीविया और चिली की यात्रा पर जाएंगे। वह बोलीविया और चिली के अपने समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इन सभी देशों के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों में सुधार एजेंडे पर होगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर