5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नाइजीरिया का नया प्लान, लॉन्च किए नए करेंसी नोट्स

नाइजीरिया ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक नया प्लान बनाया है। क्या है यह प्लान? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
nigeria_new_currency.jpg

Nigeria's new currency notes

अफ़्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। कई दशकों से नाइजीरिया भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। इस वजह से देश के विकास की रफ्तार भी धीमी ही रहती है। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे गरीबी की समस्या भी देखी जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नाइजीरिया की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे भ्रष्टाचार से निपटा जा सके। नाइजीरिया में नए करेंसी नोट्स (Currency Notes) लॉन्च किए गए हैं।


19 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

19 सालों में यह पहला ऐसा मौका है, जब नाइजीरिया में नए करेंसी नोट्स लॉन्च किए गए हैं। नाइजीरियाई नाइरा (Naira) नाम से जाने जानी वाली करेंसी के 200, 500 और 1,000 नाइरा के नोट्स लॉन्च किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- UN के मानवाधिकार प्रमुख ने ईरान से की अपील, "बंद करो आर्मी एक्शन"

नाइजीरियाई राष्ट्रपति का बयान

नए करेंसी नोट्स के लॉन्च के अवसर पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) ने बात करते हुए कहा, "हमारे देश की करेंसी को नया रूप देना लंबे समय से अतिदेय था। इन नए नोट्स में बेहतरीन सिक्योरिटी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सेंट्रल बैंक को बेहतर मुद्रा नीति बनाने और लागू करने में मदद मिलेगी।"


क्या है वर्तमान में चल रहे नोट्स इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख?

नाइजीरियाई सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी 2023 तक वर्तमान में चल रहे नोट्स को इस्तेमाल किया जा सकता है या बैंक में जमा किया जा सकता है। इसके बाद ये पुराने नोट्स बंद हो जाएंगे।

भारत के डिमोनेटाइज़ेशन से मिलता-जुलता

नाइजीरिया का कदम भारत में 8 नवंबर 2016 को डिमोनेटाइज़ेशन (नोटबंदी) के तहत तत्कालीन 500 और 1,000 रुपये के नोट्स को बंद कर दिया गया था। भारत सरकार ने यह फैसला भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ही लिया था। ऐसे में नाइजीरियाई सरकार का नए करेंसी नोट्स लॉन्च करना भारत के डि मोनेटाइज़ेशन से मिलता-जुलता है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तानी महिलाओं ने हिंसा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, मानवाधिकारों की मांग