14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nobel Prize in Literature 2020: अमरीका की लुईस ग्लक को मिला साहित्य का नोबेल

HIGHLIGHTS Nobel Prize in Literature 2020: साहित्य में साल 2020 का नोबेल पुरस्कार अमरीकी कवयित्री लुईस ग्लक को दिया गया है। ‘स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज' के पैनल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। स्वीडिश एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Louise Gluck

Nobel Prize in Literature 2020: Louise Gluck of America gets Nobel of literature

स्टॉकहोम। स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम ( Stockholm ) शहर में गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा की गई। साहित्य में साल 2020 का नोबेल पुरस्कार 77 वर्षीय अमरीकी कवयित्री लुईस ग्लक ( Louise Gluck Won Literature Nobel 2020 ) को दिया गया है। ‘स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज' के पैनल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाली लुईस ग्लक को स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 8.20 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी। लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था।

Nobel Prize 2020: जेनिफर डूडना और इमैनुएल कारपेंटियर को जीनोम एडिटिंग के लिए मिला Chemistry का नोबेल

स्वीडिश एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है। बता दें कि यह पुरस्कार स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ( Alfred Nobel ) के नाम पर दिया जाता है।

मालूम हो कि 1968 में कवयित्री लुईस ग्लक ने 'फर्स्टबोर्न' के साथ अपने साहित्यिक यात्रा की शुरुआत की और देखते ही देखते अमरीका के प्रमुख समकालीन साहित्यिक कवियों में शुमार हो गईं। उन्होंने बारह कविताओं का संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किए हैं। लुईस ग्लक के सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक 'द वाइल्ड आइरिस’ 1992 में प्रकाशित हुई थी।