23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बना North Korea, 60 परमाणु बमों के साथ जैविक हथियारों का जखीरा

Highlights अमरीकी रिपोर्ट के अनुसार केवल एक किलोग्राम एंथ्रेक्स से करीब 50 हजार लोगों को मौत के घाट उतार सकता है। उत्तर कोरिया (North Korea) के पास करीब 6 हजार से अधिक हैकर्स हैं, ये विभिन्न देशों से अपना काम करते हैं।

2 min read
Google source verification
North korea kim jong Un

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन।

प्योंग्योंग। उत्तर कोरिया (North Korea) हर साल अपने परमाणु बमों को बढ़ाता जा रहा है। उसने परमाणु बम के अलावा जैविक हथियारों को भी तैयार कर लिया है। अमरीका सेना (US Army) की आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग उन (Kim JOng Un) की सेना के पास 60 से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद हैं। इसके साथ जैविक हथियारों में एंथ्रेक्स और चेचक के हथियार भी तैयार कर लिए हैं। इन हथियारों के निशाने पर जापान, अमरीका और दक्षिण कोरिया है।

एंथ्रेक्स हथियार 50 हजार लोगों को मार सकता है

इस रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने जैविक हथियारों पर शोध किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसने एंथ्रेक्स और चेचक को हथियार बनाया है। केवल एक किलोग्राम एंथ्रेक्स सियोल में करीब 50 हजार लोगों को मौत के घाट उतार सकता है। उत्तर कोरिया ने साइबर वॉर की ताकत रखता है। उत्तर कोरिया के पास करीब 6 हजार से अधिक हैकर्स हैं। इनमें से कई चीन,बेलारूस, मलेशिया, रूस और भारत से भी काम करते हैं। किम की सेना ने बॉयोलॉजिकल वेपन भी तैयार करे हैं। इसे किसी भी मिसाइल में फिट किया जा सकता है।

ट्रंप से मुलाक़ात विफल रहीं

उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को इसलिए तैयार कर रहा है क्योंकि उसे लगता है कि परमाणु हमले के डर से दुश्मन देश उत्तर कोरिया में तख्तापलट की कोशिश नहीं करेंगे। लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी की मौत को उत्तर कोरिया उदाहरण की तरह देखता है। किम नहीं चाहते कि उत्तर कोरिया में ऐसा हो। ट्रंप और किम के बीच बीते वर्ष 12 जून को सिंगापुर में पहली बैठक हुई। वहीं दूसरी मुलाकात 28 फरवरी को वियतनाम में हुई। इन बैठकों में कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर समझौते हुए। तीसरी बार ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप के असैन्य क्षेत्र में 30 जून को किम जोंग-उन से मुलाकात की थी। मगर इन मुलाकातों का कोई भी सकारात्मक असर नहीं पड़ा। उत्तर कोरिया के पास दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा रसायनिक हथियारों का जखीरा है।

सियोल की योनहैप ने एक रिपोर्ट में कहा कि अमरीकी सेना के मुख्यालय ने "नॉर्थ कोरियन टैक्टिक्स" के नाम से इस रिपोर्ट जारी किया है। आर्मी हेडक्वॉर्टर का अनुमान है कि उत्तर कोरिया के पास 20 से लेकर 60 परमाणु बम है।

इसके अलावा उत्तर कोरिया के पास हर साल 6 नए बम बनाने की क्षमता है। उसके पास 20 अलग-अलग प्रकार भार वाले यानि 2500 से 5000 टन रासायनिक हथियार हैं। इस बात की भी आशंका जाहिर की गई है कि उत्तर कोरियाई सेना तोपों में रासायनिक गोलों का इस्तेमाल कर सकती है।