
Number of infected in America crosses one lakh
वाशिंगटन।कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा है। इटली और स्पेन में मौत का तांड़व मचाने के साथ ही अब कोरोना अमरीका को अपना गढ़ बनाता जा रहा है। चूंकि बीते 24 घंटे में अमरीका में कोरोना ने 345 लोगों की जान ले ली है, जबकि 18 हजार नए मामले सामने आए हैं।
इसके साथ ही अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या एक लाख पार कर गई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में अमरीका ने इटली, चीन और स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिहाज से आंकड़ों के मुताबिक, अमरीका में हर मिनट में लगभग 13 कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
अमरीका में 1600 से अधिक की मौत
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीका में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के 18000 नए मामले सामने आए हैं, जबकि यहां 345 लोगों की मौत हुई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ट्रैकर के मुताबिक, अमरीका में अब दुनिया के सबसे ज्यादा ज्ञात कोरोना वायरस के मरीज हैं।
ट्रैकर के मुताबिक, मौजूदा समय में अमरीका में 1,04,007 कोरोना संक्रमित मरीज हैं, जबकि अबतक 1693 लोगों की मौत हो चुकी है।
इन आंकड़ों के आधार पर अमरीका अब कोरोना से प्रभावित दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इटली में अमरीका से 15000 और चीन से 20000 हजार माले ज्यादा हैं। अमीका का न्यूयॉर्क कोरोना को केंद्र बन गया है। अभी तक अमरीका में न्यूयॉर्क में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। न्यूयॉर्क में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
मालूम हो कि इटली में मरने वालों की संख्या 9 हजार पार कर चुकी है, जबकि स्पेन में 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में अब तक 23 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
29 Mar 2020 12:08 am
Published on:
28 Mar 2020 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
