2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona virus: चीन में हर मिनट पर एक शख्स कोरोना वायरस की चपेट में आ रहा, 24 घंटे में 143 मरीजों ने दम तोड़ा

चीन में अबतक कुल 67535 लोग चपेट में आए हुबेई में 24 घंटे में 143 लोगों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 15 Feb 2020, 2:35 PM IST

coronavirus

कोराना वायरस कहर बनकर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा।

बीजिंग।चीन में कोराना वायरस का कहर जारी है। अब तक इससे मरने वालों की संख्या 1631 हो गई है। सिर्फ शुक्रवार को ही इस बीमारी से 24 घंटे के अंदर चीन में 143 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हर मिनट पर लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं।

कोराना वायरस का केंद्र रहे हुबेई प्रांत में इस बीमारी ने 2420 नये लोगों को अपने चपेट में लिया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को हुबेई प्रांत में इस बीमारी से 139 लोग मौत की आगोश में चले गए। जबकि हेनान में 2 लोग इस वायरस की चपेट में आकर मरे।

कोरिया से लेकर स्पेन तक फैलाया संक्रमण, काफी तलाश पर मिले स्टीव वॉल्श

बीजिंग में एक शख्स इस बीमारी की चपेट में आकर मर गया,वहीं चोंगचिंग में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस तरह से सिर्फ शुक्रवार को 143 लोगों की मौत हो गई है,जबकि मौत का कुल आंकड़ा 1631 हो गया है।

70 हजार लोग चीन में कोरोना वायरस के शिकार

चीन से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक हुबेई प्रांत में अबतक इस जानलेवा बीमारी की चपेट में 54406 लोग आ चुके हैं। चीन में अबतक इस बीमारी की चपेट में 67 हजार 535 लोग आ चुके हैं। चीन से बाहर 580 लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। जबकि चीन के अलावा 3 देशों में कोराना वायरस की वजह से 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें से फिलीपींस, हॉन्गकॉन्ग और जापान में के मरीज हैं।

हजार से ज्यादा मरीज भर्ती

चीन के वुहान में नवनिर्मित ह्वोशेनशान अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस निमोनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद चीन ने आनन-फानन में इस अस्पताल का निर्माण कराया था।

13 फरवरी को दोपहर बाद पहली खेप के सात मरीज अस्पताल से स्वस्थ हो कर निकले, जिनमें सबसे बुजुर्ग मरीज की उम्र 66 साल है और सब से छोटा 33 साल का है। मरीजों के पुनर्वास के लिए अस्पताल हर मरीज की विशेष उपचार योजना बना रहा है,जिसमें मनोवैज्ञानिक परामर्श, आहार और जीवन चर्या के अन्य पहलु शामिल हैं।

बीमारी का इलाज कर रहे 1716 लोग चपेट में आए

अब तक इस अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। इनमें गंभीर रूप से पीड़ित लोगों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उनके 1,716 चिकित्सा कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। यह संख्या देश में वायरस की पुष्टि हुए कुल मामलों की 3.8 फीसदी है।