22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: इंडियाना वॉलमार्ट में गोलीबारी, एक घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिए गए हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 02, 2019

wallmart

वाशिंगटन। अमरीका के इंडियाना वॉलमार्ट में रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना राज्य के होबर्ट शहर की है। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया है, कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

कश्मीरियों को भड़काने में लगे पाकिस्तान के राजनेता, कहा- हथियार उठाने का हक

पुलिस के अनुसार घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस तरह एक और घटना टेक्सास में शनिवार को भी हुई थी। अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की मौत और 21 लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक 30 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी मौत हो गई।

यह घटना रविवार शाम करीब 4:55 बजे की है। पुलिस ने गवाहों की तलाश में काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा गया है,"यह जांच अपनी प्रारंभिक अवस्था में है और अतिरिक्त तथ्य स्थापित होते ही अधिक जानकारी पोस्ट की जाएगी।" इस समय,जनता के लिए कोई खतरा नहीं है।"

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..