मीडिया को इस बात की जानकारी खुद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमरीका पहुंच गए हैं। सात दिनों की यात्रा का उद्देश्य दुनिया के सामने कश्मीर में जो हो रहा है उसकी तरफ ध्यान ले जाना है। अमरीका पहुंचने से पहले खान दो दिन की सऊदी अरब यात्रा पर थे। ताकि कश्मीर मसले पर इस्लामी देश से समर्थन हासिल किया जा सके।
अमरीका पहुंचने से पहले सऊदी में खान ने किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद से मुलाकात की और उनसे व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों के अलावा कश्मीर मसले पर चर्चा की।