प्रधानमंत्री इमरान खान के हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री सोल्टन बिन साद अल-मुरीखी द्वारा उनका स्वागत किया गया। इमरान खान का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। उनके साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और वित्त मंत्री असद उमर भी गए हैं। आपको बता दें कि पीएम इमरान खान कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के निमंत्रण पर दोहा का दौरा कर रहे हैं। उनके साथ एक भारी भरकम शिष्टमंडल भी है। इसमें पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर खान, प्रधानमंत्री के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद, प्रवासी पाकिस्तानियों पर प्रधान मंत्री के विशेष सहायक जुल्फिकार बुखारी, निवेश बोर्ड के अध्यक्ष हारून शरीफ और ऊर्जा टास्क फोर्स के नदीम बाबर भी शामिल हैं।