3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ यूएन पहुंचा पाक, अातंक फैलाने का झूठा आरोप लगाया

पाक ने संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव अंतोनियो गुटेरेज को डोजियर सौंपा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rohit panwar

•

Updated: 7 Jan 2017, 11:31 AM IST

pakistan in United nation

pakistan in United nation

न्यूयॉर्क. पाकिस्तान एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने भारत पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की जुगत में लगा है। इस कवायद में उसने संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव अंतोनियो गुटेरेज को एक डोजियर सौंपा है। इसमें भारत के कथित हस्तक्षेप की बात कही है। उसने यूएन से कहा कि वो भारत की ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने में भूमिका निभाए।

भारतीय सुरक्षा एजेंसी रॉ पर जबरन अारोप लगाए

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी राजदूत मलीहा लोधी ने यह डोजियर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव को सौंपा। डोजियर में पाकिस्तान ने झूठे तथ्य पेश किए। उसने आरोप लगाया है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसी रॉ बलूचिस्तान, एफएटीए और कराची में आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। बता दें कि वो इससे पहले तीन डोजियर यूएन को अक्तूबर 2015 में दे चुका है। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि भारत की ये गतिविधियां संयुक्त राष्ट्र चार्टर और आतंकवाद विरोध से जुड़े यूएन परिषद के प्रस्तावों के विरुद्ध हैं।

भारत की ताकत से बौखलाया

दरअसल, पड़ोसी मुल्क भारत की बढ़ती ताकत से घबरा गया है। वो बौखलाहट में जबरन आरोप लगा रहा है। पत्र में अजीज के हवाले से कहा गया है कि भारत के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के हालिया बयानों से भी पाकिस्तान के प्रति भारत के शत्रुतापूर्ण इरादे जाहिर होते हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से निपटने के वैश्विक अभियान में बड़ा योगदान दिया है। पाक ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी घरेलू लड़ाई में उसे अहम लाभ मिला है। वहीं भारत ने फिलहाल इस पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।