लाहौर। पाकिस्तान के एक नामी स्कूल में छात्राओं के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। स्कूल की छात्राओं का आरोप है कि पिछले कई सालों से वह उसकी इस हरकत को झेल रही हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक अभियान चलाकर इस वाक्या को लोगों के सामने लाया है। हालांकि शिक्षक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। शिक्षक कहना है कि छात्राओं के साथ वह सख्त हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कम नंबर मिलने के कारण उनसे बदला लिया जा रहा है।