फरवरी में चीनी नागरिक की हुई थी हत्या
इससे पहले फरवरी, 2018 में पाकिस्तान में चीनी नागरिक शेन झू की हत्या का मामला सामने आया था। उक्त घटना से हजारों डॉलर्स की लागत से बन रहे चीनी प्रॉजेक्ट्स और उसके लिए वहां काम कर रहे हजारों चीनी नागरिकों की सुरक्षा का सवाल पाकिस्तान सरकार के समझ उठाया गया था। इस मामले में चीन ने पाकिस्तान से कहा था कि वह उसके नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, लेकिन चीनी नागरिक अब भी अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उसके बाद दो महीने बाद अब एक नया मामला सामने आया है। इस मामले में चीनी अधिकारी ने पाकिस्तान में एक स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी है।