scriptघरों की खिड़की से झांक रहा था पैंथर, दहशत में आए लोग | Panther seen on the top of the roof | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

घरों की खिड़की से झांक रहा था पैंथर, दहशत में आए लोग

अग्निशमन और पुलिस ने लोगों को पैंथर से दूर रखने की कोशिश की
वन विभाग को इसे पकड़ने के लिए करीब दो घंटे का समय लगा

Sep 21, 2019 / 09:17 am

Mohit Saxena

panther
पेरिस। एक काले पैंथर को बुधवार शाम फ्रांस के लिली शहर के पास बने घरों की छतों पर घूमते हुए देखा गया। पैंथर छत पर टहल रहा था। वह घर में बनी खिड़कियों से झांक रहा था। अग्निशमन और पुलिस ने लोगों को पैंथर से दूर रखने की कोशिश की। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने इसका वीडियो बनाया है। वीडियो में पैंथर को छत पर चढ़ता दिखाया गया है। वह खिड़की से झांक रहा है। यह मामला शुक्रवार का है।
https://twitter.com/VictorLefranc/status/1174568570547818496?ref_src=twsrc%5Etfw
सुबह के वक्त एक पैंथर अचानक लोगों को इमारत की छतों पर दिखाई दिया। पैंथर की खासियत होती है कि वह ऊंचाई पर आसानी से चढ़ जाता है। एक प्रत्यक्षदर्शी विक्टर लेफ्रांक ने कहा कि कल्पना कीजिए की घर में आप शांति से बैठे हैं और खिड़की पर अचानक काला पैंथर दिखाई दे। इसका उन्होंने एक वीडियो भी तैयार कर लिया है। पैंथर को पशु चिकित्सक की मदद से पकड़ने में दो घंटे का समय लगा। यह पैंथर पांच से छह महीने का है। पैंथर फ्रांस की पशु संरक्षण लीग को सौंप दिया गया।

Home / world / Miscellenous World / घरों की खिड़की से झांक रहा था पैंथर, दहशत में आए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो