23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

France: जोरदार ‘धमाके’ की आवाज से हिल उठा पेरिस, दहशत में लोग

HIGHLIGHTS Paris Sonic Boom Blast Sound: फ्रांस की राजधानी पेरिस में जोरदार 'धमाके' की अवाज सुनने के बाद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद लोग फौरन इमर्जेंसी सर्विसेज को फोन कर इसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये धमाका किसी जेट प्लेन के साउंड बैरियर तोड़ने की वजह से हुआ है।

2 min read
Google source verification
Paris Sonic Boom Blast Sound

Paris Sonic Boom Blast Sound: Major Explosion Heard In France Reports, People In Panic

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस ( Paris ) में बुधवार को एक जोरदार धमाके की आवाज से लोगों के होश उड़ गए। आवाज की वजह से लोग दहशत में आ गए। लोगों को ये समझ में नहीं आया कि आखिर ये आवाज कहां से आया और क्या हुआ है।

'धमाके' की अवाज इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों के घर हिल गए। लोग फौरन इमर्जेंसी सर्विसेज को फोन कर इसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये धमाका किसी जेट प्लेन के साउंड बैरियर ( Paris Blast Jet Plane Sound Barrier ) तोड़ने की वजह से हुआ है।

France: व्यंग्य पत्रिका Charlie Hebdo के पुराने ऑफिस के पास हुए हमला मामले में 7 लोग गिरफ्तार

आपको बता दें कि जब कोई जेट अचानक आवाज की गति से भी तेज उड़ता है तो इस तरह का धमाका होता है। इस धमाके को Sonic Boom कहते हैं। ध्वनि की गति निर्वात में 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है। जब कोई ऑब्जेक्ट इससे तेज गति से उड़ता है तो उसे सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है। जब कोई विमान ध्वनि की गति से तेज उड़ता है तो यह सोनिक बूम पैदा करता है। इससे बड़ी मात्रा में एनर्जी यानी ऊर्जा पैदा होती है।

इसके कारण विमान आने से पहले आवाज नहीं सुनाई देता है, लेकिन जब विमान गुजर जाता है तो एक धमाके की आवाज निकलती है। यह बहुत ही तेज होता है।

मालूम हो कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही फ्रांस की विश्व-प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन एफिल टावर ( Eiffel Tower ) में बम होने की धमकी मिलने के बाद बंद कर दिया गया था। एक अंजान शख्स ने पुलिस के पास फोन कर ये एफिल टावर में बम होने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टावर को खाली कर दिया और तलाशी अभियान शुरू कर दी।