
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमरीका यात्रा के लिए रवाना होंगे। उनका आगामी अमरीका दौरा काफी व्यस्त होने वाला है। इस बार कार्यक्रम के एजेंडा में कई मसले शामिल हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा, प्रधानमंत्री विभिन्न उद्योगों से जुड़े कॉरपोरेट प्रमुखों से भी मिलेंगे।
22 सितंबर को ह्यूस्टन में कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, मोदी 22 सितंबर को ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें उनके साथ अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी ह्यूस्टन में CEO के साथ राउंडटेबल मीटिंग करेंगे, जिसमें बीपी, एक्सोनमोबिल, एमर्सन इलेक्ट्रिक कंपनी, विन्मार इंटरनेशनल और IHS मार्किट के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे।
21 से 27 सितंबर तक अमरीका दौरा
अमरीका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कतिपय स्टार्टअप्स के शीर्ष अधिकारियों से भी मिल सकते हैं। इस दौरान वे भारत में उनकी मौजूदगी बढ़ाने के लिए उनको प्रोत्साहित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री 21 से 27 सितंबर तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। ह्यूस्टन के कार्यक्रम के बाद 23-27 सितंबर के बीच पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Updated on:
20 Sept 2019 11:48 am
Published on:
20 Sept 2019 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
