4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस के राष्ट्रपति ने देश के मंत्रिमंडल में नए सदस्यों की नियुक्ति की

क्रेमलिन के एक पूर्व सहयोगी आंद्रे बेलौसोव प्रथम उप प्रधानमंत्री बनाए गए हैं
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Jan 22, 2020

putin

putin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के मंत्रिमंडल में नए सदस्यों को नियुक्ति की है। सरकारी आदेश क्रेमलिन की वेबसाइट ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश में लिखा कि नई सरकार ने पूर्व के 10 उप प्रधानमंत्रियों की संख्या को घटा दिया है। इसे नौ कर दिया है। क्रेमलिन के एक पूर्व सहयोगी आंद्रे बेलौसोव प्रथम उप प्रधानमंत्री बनाए गए हैं।

यूरी बोरीसोव,यूरी त्रुनतेव और तातयाना गोलीकोवा उप प्रधानमंत्री पद पर कायम हैं। नौ नए उप प्रधानमंत्रियों में दिमित्री ग्रिगोरेंको,मॉस्को में शहरी विकास और निर्माण के लिए पूर्व मेयर मारात खुसनुल्लिन, फेडरल सर्विस फॉर स्टेट रजिस्ट्रेशन की पूर्व प्रमुख विक्टोरिया अब्रामशेंको, गैजप्रोम मीडिया बोर्ड के पूर्व प्रमुख दमित्री चेर्नीशेंको और फेडरल टैक्स सर्विस के पूर्व उप प्रमुख एलेक्सी ओवरचुक भी शामिल हैं। दमित्री ग्रिगोरेंको चीफ ऑफ स्टाफ ऑफ द गवर्नमेंट का पद भी संभालेंगे।


एक अन्य आदेश के अनुसार, सर्गेई लावरोव रूस के विदेश मंत्री के पद पर कायम हैं। अपने पद पर कायम रहने वाले पूर्व मंत्रिमंडल के सदस्यों में रक्षामंत्री सर्गेई शोईगू, आंतरिक मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव, ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक, व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मानटुरोव हैं।

पर्म क्राई के गवर्नर मेक्सिम रेशेत्निकोव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वह आर्थिक विकास मंत्री बना दिए गए हैं। एंटोन सिलुआनोव प्रथम उपप्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर वित्तमंत्री बन गए हैं।