scriptप्रिंस हैरी और मेगन ने शाही परिवार से दूरी बनाई, कहा-जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगे | Prince Harry And Meghan Markle made distance from Royal family | Patrika News

प्रिंस हैरी और मेगन ने शाही परिवार से दूरी बनाई, कहा-जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगे

locationनई दिल्लीPublished: Jan 09, 2020 03:16:09 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

प्रिंस ने कहा है कि वह अब खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए काम करेंगे।

prince harry

प्रिंस हैरी और पत्नि मेगन मर्केल।

लंदन। ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी (Prince Harry) के ऐलान के बाद पूरा शाही परिवार सकते में है। उन्होंने अपने साथ पत्नी मेगन मर्केल (Meghan Markel) को राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की भूमिका से अलग कर लिया है। प्रिंस ने कहा है कि वह अब खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए काम करेंगे।
अमरीकी सैन्य बेस पर मिसाइल हमले के बाद गरजे ईरानी सुप्रीम लीडर खामनेई, कहा- US के मुंह पर जड़ा तमाचा

प्रिंस हैरी और मेगन ने एक बयान जारी कर कहा कि वे दोनों अब ब्रिटेन और उत्तरी अमरीका (america) में अपना समय बिताएंगे। शाही जोड़े ने इस घोषणा से पहले शाही परिवार के किसी सदस्य से कोई सलाह मशविरा नहीं किया था। उनके इस फैसले से पूरा शाही परिवार निराश है।
प्रिंस हैरी और मेगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Intagram) पर साझा बयान में कहा कि कई महीनों तक विचार विमर्श के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। बयान में शाही जोड़े ने कहा कि वे लोग शाही परिवार के सदस्य की हैसियत से हटना चाहते हैं और खुद को आर्थिक रूप से आजाद होने के लिए काम करना चाहते हैं। मगर इस दौरान महारानी को हमारा समर्थन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि वो दोनों अब ब्रिटेन और उत्तरी अमरीकी दोनों जगह रहकर अपना समय बिताएंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। बयान ने उन्होंने कहा कि इससे हमें अपने बेटे को नए तरीके से पालने में मदद मिलेगी। इसके साथ अपनी नई चैरिटेबल संस्था को लॉन्च करने का भी मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी, जिसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। मई 2019 में जोड़े ने अपनी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया था।
वर्तमान में हैरी (35) ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए छटे नंबर पर हैं। मीडिया में अटकलें लगाई जा रही है कि हैरी और मेगन (38) ने कनाडा में छह हफ्ते की छुट्टी से इस महीने अपनी वापसी के बाद से सार्वजनिक जीवन से अलग होने का फैसला लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो