29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडा में शुरू की प्रिंस हैरी ने अपनी नई पारी, पत्नी और बेटे से मिलने लौटे

प्रिंस हैरी (Prince Harry) ने आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए शाही कर्तव्य का किया है परित्याग प्रिंस अपनी पत्नी और बच्चे के पास कनाडा लौटे

2 min read
Google source verification
Prince Harry Meghan markel

Prince Harry Meghan markel

ओटावा। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेघन मर्केल और बेटे आर्ची ( Prince harry meghan markle son ) के साथ कनाडा ( Canada ) में अपनी जिंदगी शुरू कर चुके हैं। मीडिया को मंगलवार मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस अपनी पत्नी और बच्चे के पास कनाडा लौटे हैं। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए शाही कर्तव्य का परित्याग कर रहे हैं। उनके द्वारा अचानक लिए गए इस निर्णय ने सभी को हैरान कर दिया था।

वैश्विक नेताओं से मिले प्रिंस हैरी

अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस हैरी को सोमवार रात वैंकूवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते हुए देखा गया और वह बोइंग 747 की पीछे लगी सीढ़ियों से उतरे। इससे पहले हैरी ने सोमवार को यूके-अफ्रीका इन्वेस्टमेंट समिट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और विश्व के नेताओं से मुलाकात की। खबर की माने तो संभवत: उनकी कुछ शेष आधिकारिक व्यस्तताओं में से यह एक रही।

भावुक हुए प्रिंस हैरी

कनाडा आने से पहले प्रिंस हैरी ने रविवार रात को एक भावुक कर देने वाले संबोधन में कहा, 'आधिकारिक शाही कर्तव्य को छोड़ने और कनाडा में नए जीवन की शुरुआत करने के अलावा मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वहां मेरी पत्नी और बेटा है।'

दस दिनों की चर्चा के बाद हुआ समझौता

इस बीच 18 जनवरी को राजशाही में दंपति की आधी-अधूरी भूमिका के बारे में उम्मीदें स्पष्ट रूप से तब खत्म हो गई जब बकिंघम पैलेस (महारानी का महल) की ओर से कहा गया कि वे अब सार्वजनिक कर्तव्यों से पीछे हटने के बाद 'औपचारिक रूप से रानी का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।' खबर के अनुसार, दस दिनों की चर्चा के बाद एक समझौता किया गया है। इसके तहत वे फ्रंट-लाइन कर्तव्यों को छोड़ सकते हैं, लेकिन अपने एचआरएच खिताब का उपयोग नहीं कर सकते। साथ ही दंपति को 24 लाख पाउंड की करदाता नकदी वापस करनी होगी और अब सार्वजनिक धन प्राप्त नहीं कर पाएंगे।