26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 हजार वर्ष पुराने इंसानों के जीन से आनुवांशिक बीमारियों का जोखिम

अध्ययन : प्राचीन इंसानों के डीएनए बैंक से खुलासा

less than 1 minute read
Google source verification
5 हजार वर्ष पुराने इंसानों के जीन से आनुवांशिक बीमारियों का जोखिम

5 हजार वर्ष पुराने इंसानों के जीन से आनुवांशिक बीमारियों का जोखिम

लंदन. 175 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम ऐसी पांच वर्षीय महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि कैसे इंसानों के प्राचीन डीएनए वर्तमान में बीमारी और शारीरिक लक्षणों को प्रभावित करते हैं।
वैज्ञानिकों की टीम ने मध्ययुगीन काल तक पश्चिमी यूरोप और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों में रहने वाले लगभग 5 हजार इंसानों की हड्डियों और दांतों के आधार पर प्राचीन डीएनए का एक डेटाबेस तैयार किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह दुनिया का सबसे प्राचीन जीन बैंक है। हाल ही यह लेख नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

पालतू जानवरों के साथ यूरोप आए थे यामनाया
1600 से अधिक जीनोम के शोध में पता चला कि उत्तरी यूरोप में होने वाली मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस) बीमारी का आनुवांशिक संबंध प्राचीन चरवाहों के समूह के वंश से जुड़ा है, जो लगभग 5 हजार वर्ष पहले पालतू जानवरों के साथ यूरोप में आए। ये अपने साथ पशुजन्य बीमारियों का वैरिएंट भी ले आए। इन चरवाहों को यामनाया के नाम से जाना जाता था। विशेषज्ञों का निष्कर्ष है कि यमनाया के कारण ही वर्तमान में उत्तरी यूरोप में चरवाहों का वंश बढ़ा। इसी वजह से यूरोप में इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीडि़त हैं। इसमें दृष्टि, हाथ-पैर में संवेदना और संतुलन जैसी समस्याएं होती हैं। कैंब्रिज विवि के प्राणीशास्त्र विभाग के शोधकर्ता विलियन बैरी के मुताबिक, इन नतीजों ने एमएस और अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों के बारे में समझ को बढ़ा सकता है। यह शोध दर्शाता है कि हमारे पूर्वजों की जीवनशैली ने आधुनिक बीमारी के जोखिम को कैसे प्रभावित किया। बैरी ने यह भी बताया कि उत्तरपूर्व यूरोप में शिकारियों का डीएनए उच्च स्तर पर मौजूद है, जिससे क्षेत्र में अल्जाइमर रोग का भी आनुवांशिक जोखिम ज्यादा है।