इस रक्षा प्रणाली के संबंध में दोनों देश लगातार सहयोग के लिए वार्ता कर रहे हैं। अभी तुर्की में S-400 प्रणाली के तत्वों का लाइसेंसीकृत उत्पादन करनेवाले संगठन को भी अनुमति दी जानी है। रूस की सरकारी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनेक्सपर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लेक्जेंडर मिखीव ने गुरुवार को इस संबंध में बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, 'S-400 की आपूर्ति ना सिर्फ तुर्की के रक्षा तंत्र, बल्कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करेगी।'