17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उल्टा-पुल्टा है ये पूरा परिवार, मम्मी पापा हैं और पापा मम्मी हैं, बेटे को भी बेटी बना दिया

बच्चे की मां लूजी एक ट्रांसजेंडर हैं। जिसके बाद उन्होंने अपना सेक्स चेंज करा लिया और अब एक महिला बन गई हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Feb 05, 2018

nikki

नई दिल्ली। ब्रिटेन के ऐसे परिवार के बारे में पता चला है, जिसने सभी के दिमाग की बत्तियां बुझा दी हैं। बता दें कि इस परिवार में सब कुछ उल्टा-पुल्टा है। कहने का मतलब ये है कि परिवार में मां पापा बने हुए हैं, तो वहीं पापा मां बनी हुई है। इस परिवार में एक बच्चा भी है, जो जन्म के वक्त तो लड़के के रूप में पैदा हुआ था। लेकिन उसके माता-पिता उसे एक लड़की की तरह पाल रहे हैं। खबरों के मुताबिक परिवार में बच्चे की उम्र अभी सिर्फ 4 साल है। बच्चे का नाम स्टार क्लाउड है, मां का नाम लूजी और पिता का नाम निक्की है।

पूरे परिवार कहानी बड़ी ही हैरान कर देने वाली है। बता दें कि बच्चे की मां लूजी एक ट्रांसजेंडर हैं। जिसके बाद उन्होंने अपना सेक्स चेंज करा लिया और अब एक महिला बन गई हैं। तो वहीं निक्की एक महिला हैं, लेकिन बच्चा उन्हें पापा कहकर पुकारता है। बता दें कि निक्की बाइ-सेक्सुअल हैं। इसके साथ ही वे एक मर्द की तरह ही रहती हैं। सबसे खास बात ये है कि निक्की ने ही बच्चे को अपनी कोंख से जन्म दिया है। निक्की ने जन्म तो एक लड़के को दिया था, लेकिन उसकी परवरिश एक लड़की की तरह होती है। निक्की और लूजी बताते हैं कि स्टार की चोटियां बनाते हैं।

इसके साथ ही उसे लड़कियों के कपड़े पहनाए जाते हैं। इतना ही नहीं निक्की और लूजी स्टार के नाखून पर कलर भी करते हैं। इस बारे में भी मालूम पड़ा है कि निक्की और लूजी स्टार को पूरी छूट दे रखें है। उनका मानना है कि वह चाहे तो लड़कों के कपड़े पहने या फिर लड़कियों के, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि खुद का सेक्स चेंज करा चुके निक्की और लूजी स्टार का सेक्स चेंज करने के लिए किसी भी तरह का कोई दबाव बनाने के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि उसके जीवन के सभी फैसले वह खुद अपनी मर्ज़ी से ले सकता है।