
वाशिंगटन।बहामास की तरफ एक भयानक चक्रवात डोरियन बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फ्लोरिडा के पूर्वी तट पर यह चक्रवात सोमवार तक पहुंच सकता है। श्रेणी 4 का तूफान जार्जिया और कारोलिस गुरुवार तक पहुंचेगा। मगर तब तक इसकी रफ्तार कम हो चुकी होगी। फ्लोरिडा के लिए अच्छी खबर है कि तूफान सीधा नही पहुंच रहा है। इस दौरान प्रशासन सतर्क और वह बचाव के सभी रास्ते तलाश रहा है।
हालांकि बताया जा रहा है कि तूफान के बाद यहां पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ तूफान से तबाही मच सकती है। फ्लोरिडा के अटलांटिक कोस्ट और डीयरफील्ड तट पर शनिवार को चल रही हवा से अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 48 घंटे में तट पर ताकतवर हवाएं टकरा सकती हैं।
डोरियन शनिवार को वेस्ट पाम बीच से 355 मील दूर था। शनिवार को लगभग 150 मील प्रति घंटे की हवाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को इसे श्रेणी 4 का तूफान माना गया। शनिवार दोपहर तक इसकी श्रेणी 5 कर दी गई। क्योंकि इसकी रफ्तार 156 m.p.h से अधिक हो रही थी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
01 Sept 2019 11:44 am
Published on:
01 Sept 2019 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
