11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूडान: बेदखल राष्ट्रपति बशीर पर प्रदर्शनकारियों की हत्या कराने का आरोप

राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। बीते 30 साल से वे राष्ट्रपति पद पर काबिज थे। सूडान में अभी सैन्य शासन है।

2 min read
Google source verification
उमर अल-बशीर

सूडान: बेदखल राष्ट्रपति बशीर पर प्रदर्शनकारियों की हत्या कराने का आरोप

खार्तूम। सत्ता से बेदखल हो चुके सूडान ( Sudan ) के राष्ट्रपति उमर अल-बशीर ( Omar al-Bashir ) पर गंभीर आरोप लगे हैं। सरकारी वकील ने राष्ट्रपति बशीर पर लोगों को उकसाने और प्रदर्शनकारियों की हत्या कराने का आरोप लगाया है। दरअसल बीते महीने बशीर को सत्ता से हटाने के लिए देशभर में प्रदर्शन हो रहे थे उस दौरान एक शख्स की मौत के बाद जांच में यह पाया गया कि बशीर ने प्रदर्शनकारियों की हत्या करने की साजिश रची थी। बता दें कि सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद बशीर को गिरफ्तार कर लिया गया था। बशीर पर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों को वित्तपोषित करने के भी आरोप लगे हैं जिसकी जांच की जा रही है। बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूडान के लोग विश्वास नहीं करेंगे कि बशीर सही मायने में मुश्किल में हैं जबतक कि उन्हें कोर्ट में न देखा जाए।

वेनेजुएला की सेना व इंटेलिजेंस को अमरीका की चेतावनी, सरकार की मदद करने पर भुगतने पड़ेंगे परिणाम

सत्ता से बेदखल हो चुके हैं बशीर

मालूम हो कि उमर अल-बशीर को इसी साल सत्ता से बेदखल कर दिया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बीते साल दिसंबर में लोगों ने बशीर सरकार के एक फैसले को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। सरकार ने ब्रेड के दाम को तीन गुना तक बढ़ा दिया, जिसके बाद लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए और फिर बशीर के सत्ता में 30 साल तक बने रहने के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और सत्ता से हटाने की मांग करने लगे। प्रदर्शन को पांच सप्ताह हो गए और फिर 17 जनवरी को प्रदर्शन के दौरान सरकार की ओर से सेना ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी जिससे एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर अपने घर में घायलों की इलाज कर रहे थे। एक गवाह ने बीबीसी को बताया है कि डॉक्टर हवा में हाथ उठाते हुए जा रहा था तभी पुलिस ने उसे गोली मार दी। सरकार विरोधी प्रदर्शन में मारे गए दर्जनों लोगों में से डॉक्टर भी एक था। मालूम हो कि 11 अप्रैल को सूडान में सैन्य बलों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। लेकिन नागरिकों व प्रदर्शनकारियों की मांग की है कि वापस एक नागरिक प्रशासन को सत्ता सौंपी जाए।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.