
नई दिल्ली। दुनियाभर में कई सारी ऐसी जगहें है जो कि सुसाइड प्वॉइंट के नाम से मशहूर है। जिंदगी की परेशानियों से हारकर लोग अपनी जान गवां देते हैं। जापान में भी एक ऐसी ही जगह है जो कि काफी डरावनी है। इस जगह को यहां के लोग हॉन्टेड मानते हैं, बावजूद इसके लोग अपनी जान देने के लिए इसी जगह का चयन करते हैं। इस जगह को लेकर लोगों के मन में दो तरह के विचार है। एक तरफ ये जंगल काफी बदनाम है, वहीं दूसरी ओर जापानियों को ये जगह खूब भाता है। जापान का ये जंगल फुजी पहाड़ के पास स्थित है।
बदनाम ये जंगल देखने में भी काफी डरावना लगता है। इस जंगल में दिन के समय में भी घना अंधेरा छाया रहता है। सूरज की रोशनी भी जंगल में मुश्किल से पहुंच पाती है। सरकार की तरफ से यहां आने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। जंगल के गेट पर एक साइन बोर्ड भी लगा हुआ है और तो और यहां फोटोग्राफी करने की भी मनाही है। इन सारी चीजों के बावजूद हर साल दर्जनों लोग यहां अपनी जान देने के लिए आ ही जाते हैं।
बता दें साल 2010 में 400 से भी ज्यादा लोगों ने यहां आकर अपनी जान दे दी। वर्तमान समय में प्रशासन की कड़ाई के चलते इस संख्या में कमी आई है। आपको बता दें कि बाकी देशों की तुलना में जापान में आत्महत्या की दर सबसे ज्यादा है। यहां हर रोज 70 से भी ज्यादा लोग आत्महत्या कर अपनी जान दे देते हैं।
एक बार नताली डोर्मर नाम की एक महिला एक खोई हुई लड़की की तलाश में यहां आए थी। हांलाकि उनका यहां आने का अनुभव काफी खराब था। नताली का कहना था कि मुझे यहां पेड़ों की तस्वीरें लेनी थी इस वजह से मैं यहां आई थी। अंदर घुसते ही मुझे ऐसा लगा कि यहां की जमीन ऊपर की ओर उठ रही है। ये भूतिया जंगल १६ वर्ग मील तक फैली हुई है। अब कारण चाहें जो भी हो लेकिन ये जंगल वाकई में दिखने में बहुत ही अजीब और रहस्यमयी लगता है और इसे लेकर यहां लोगों की जिज्ञासाएं कम नहीं है।
Published on:
31 Mar 2018 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
